उत्तराखण्ड

नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट…7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार, 7 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

 

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के 6 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान में नैनीताल जिले के लिए अतिवृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान में छाए बादल...बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा—अलर्ट

 

प्रशासन के अनुसार वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। लगातार वर्षा के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा तेज जल प्रवाह की आशंका है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

 

आदेश के तहत जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 7 सितंबर को बंद रहेंगे। स्कूलों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?... अब मीडिया में साफ-साफ बताना होगा पूरा क्षेत्र

 

हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शिक्षण संस्थानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

 

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में