उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… इन पेंशनरों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और आधारभूत विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए करीब 38 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों को मिलने वाली महंगाई राहत (डीआर) में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने नाबार्ड वित्तपोषित योजना के तहत चमोली और अल्मोड़ा जिलों में सिंचाई विभाग की पांच योजनाओं के लिए 12.83 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा सिंचाई विभाग की सात अन्य योजनाओं के लिए 15.06 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पीएसी जवान की संदिग्ध हालात में मौत, मचा कोहराम

चंपावत जिले में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 50 हैंडपंप और 31 सोलर पैनल लगाने की योजना को भी मंजूरी मिली है। इसके लिए सरकार ने 3.98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

पर्यटन क्षेत्र को मजबूती देने के उद्देश्य से नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर स्थित पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण के लिए 4.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माता-पिता से 15 साल छोटे मतदाता!...एसआईआर में सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े

वहीं, पौड़ी गढ़वाल में प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना के लिए संशोधित 50 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के तहत पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है।

राज्य सरकार ने पांचवें और छठे वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की दरों में भी वृद्धि की है। पांचवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 484 प्रतिशत कर दी गई है, जबकि छठे वेतनमान के पेंशनरों के लिए इसे 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत प्रतिमाह किया गया है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम का बड़ा एक्शन!... घटिया निर्माण पर होगी वसूली, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण तरीके से और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में