उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड…पीएसी जवान की संदिग्ध हालात में मौत, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 31वीं वाहिनी पीएसी के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पीएसी वाहिनी में भी शोक की लहर है।

यह घटना, ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के बगवाड़ा इलाके की है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह रावत पुत्र लाल सिंह 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे और ग्रीन व्यू कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर पहुंचे थे। इसी दौरान घर की बिजली आपूर्ति में तकनीकी खराबी आ गई। समस्या ठीक करने के प्रयास में वह बिजली के पोल पर चढ़ गए, तभी अचानक करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  सालों का कचरा, अब होगा साफ… लीगेसी वेस्ट प्लांट से बदलेगी हल्द्वानी की तस्वीर

पोल से गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नंगा कर निकाला जुलूस!...किशोरी से छेड़छाड़ पर फूटा भीड़ का गुस्सा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शिकायत से सुर्खियों तक, फिर उसी दफ्तर में तैनाती’… चर्चा में आईएएस अफसर की नई जिम्मेदारी

धर्मेंद्र सिंह रावत की असामयिक मौत से उनके परिवार में शोक का माहौल है। वहीं 31वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों और जवानों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। साथी जवानों के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह रावत मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में