उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

डीएम का बड़ा एक्शन!… घटिया निर्माण पर होगी वसूली, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले की विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों तथा केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खराब गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी से वसूली की जाएगी और जिम्मेदारी तय होगी।

बैठक में डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आवंटित धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए किया जाए तथा निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और प्रत्येक कार्यस्थल पर साइट इंजीनियर की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट की सख्ती-सरकार का यू-टर्न...उत्तराखंड में इस अफसर का ट्रांसफर आदेश रद्द

रोजगारपरक योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कृषि, उद्यान और ग्रामीण विकास विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक कार्य करने को कहा गया। कृषि, उद्यान और सहकारिता विभागों को किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जबकि सिंचाई विभाग को नहरों और गूलों की समय पर मरम्मत कर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया।

डीएम ने वन, कृषि, उद्यान, भेषज और विकास विभागों को मानसून के दौरान व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं उरेडा विभाग को मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों, जंगलों से सटे गांवों और शैडो एरिया में प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाइट लगाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पीएसी जवान की संदिग्ध हालात में मौत, मचा कोहराम

बैठक के दौरान बेतालघाट में लोक निर्माण विभाग रामनगर खंड द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रॉली के अब तक संचालित न होने और कार्य अधूरा रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

20-सूत्री और 25-सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने, लाभार्थी चयन में पारदर्शिता बनाए रखने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को 15 दिनों के भीतर पूरा करने तथा अगली समीक्षा बैठक में अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की खुली पोल...निरीक्षण में आयुक्त ने लगाई अधिकारियों की क्लास

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में