उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

वर्षों की मांग पूरी…पूर्व उपनल कर्मियों के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड सरकार ने वर्ष 2026–27 के बजट में पूर्व उपनल कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकार ने समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इसके लिए 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये का प्रावधान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?... अब मीडिया में साफ-साफ बताना होगा पूरा क्षेत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि पूर्व उपनल कर्मियों ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से बजट में पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की गई है ताकि समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार की समावेशी और संवेदनशील शासन व्यवस्था को दर्शाता है। सरकार कर्मचारियों के कल्याण, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

उन्होंने विश्वास जताया कि इस फैसले से पूर्व उपनल कर्मियों को राहत मिलेगी और वे अधिक उत्साह के साथ राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में