उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?… अब मीडिया में साफ-साफ बताना होगा पूरा क्षेत्र

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बिजली कटौती की सूचनाओं में प्रभावित क्षेत्रों के नाम नहीं होने पर कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्य अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, हल्द्वानी/रुद्रपुर को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अब बिजली कटौती से संबंधित समाचार प्रकाशित करते समय संबंधित फीडर से प्रभावित होने वाले सभी क्षेत्रों के नाम अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

आयुक्त दीपक रावत ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि विद्युत विभाग की ओर से अक्सर समाचार पत्रों में बिजली कटौती की सूचनाएं प्रकाशित कराई जाती हैं। इन सूचनाओं में संबंधित फीडर का नाम तो बताया जाता है, लेकिन उस फीडर से जुड़े और बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का उल्लेख नहीं किया जाता। इससे उपभोक्ताओं को यह पता नहीं चल पाता कि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कब और क्यों प्रभावित रहेगी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में जिस भी फीडर में विद्युत कटौती प्रस्तावित हो, उसकी सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कराते समय फीडर से संबंधित सभी प्रभावित क्षेत्रों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे उपभोक्ताओं को पहले से ही अपने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी मिल सकेगी और वे आवश्यक व्यवस्थाएं कर सकेंगे। कुमाऊं आयुक्त ने विद्युत विभाग को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से बिजली कटौती की सूचनाएं अधिक स्पष्ट और उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी होंगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में