उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड चुनाव 2027…सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी हलचल के साथ निर्वाचन आयोग की तैयारियां भी तेज होने लगी हैं। राजनीतिक दल जहां चुनावी मुद्दों को लेकर मैदान तैयार करने में जुटे हैं, वहीं निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपना कैलेंडर तैयार कर लिया है। एक अक्तूबर से प्रदेश में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम चरण की जांच शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह प्रक्रिया जिलावार कराई जाएगी।

चुनाव की तैयारियों के तहत पहले चरण में सभी ईवीएम और वीवीपैट की जांच की जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर चुनाव के दौरान जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी आकलन किया जाएगा। ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग की टीमें प्रदेशभर के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेंगी। इस दौरान यह देखा जाएगा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  मां आई, बच्चे को जन्म दिया और चली गई...अस्पताल में अकेला रह गया नवजात, फिर मौत

मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर उन्हें समय रहते दूर कराया जाएगा, ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। आयोग का फोकस मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने पर भी रहेगा। इसके लिए स्वीप गतिविधियों का भी खाका तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

वहीं, प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया भी जारी है। दावे और आपत्तियों के निस्तारण का काम 11 सितंबर तक पूरा किया जाना है। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या भी स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनावी तैयारियां और रफ्तार पकड़ेंगी। अक्तूबर से ईवीएम-वीवीपैट की जांच और मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन के साथ आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों को जमीन पर उतारना शुरू कर देगा। ऐसे में आने वाले दिनों में उत्तराखंड में राजनीतिक गतिविधियों के साथ चुनावी तैयारियों का माहौल भी लगातार गरमाने के आसार हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में