उत्तर प्रदेश अजब- गजब जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

बेटी का तलाक… पिता ने बजवाए ढोल-नगाड़े, नाचे परिजन, जानिए पूरा मामला

खबर शेयर करें -

अक्सर तलाक को समाज में असफलता के रूप में देखा जाता रहा है। इसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह के सवाल उठते हैं और महिलाओं को कई सामाजिक दबावों का सामना करना पड़ता है। लेकिन मेरठ में सामने आई एक घटना ने इस सोच को बदलने का काम किया है।

यहां रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता शर्मा के तलाक को एक नई शुरुआत के रूप में स्वीकार करते हुए उसे सम्मान के साथ घर वापस लाया। प्रणिता की शादी 14 दिसंबर 2018 को शाहजहांपुर निवासी मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुई थी, लेकिन शादी के बाद उन्हें लंबे समय तक मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

आखिरकार, उन्होंने मेरठ फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी, जिसे मंजूरी मिल गई। इसके बाद परिवार ने इस फैसले को दुख नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की जीत मानते हुए जश्न के रूप में मनाया। कोर्ट से घर तक ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया और मोहल्ले में मिठाइयां बांटी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

प्रणिता के पिता ने साफ कहा कि उनकी बेटी कोई वस्तु नहीं, बल्कि उनका गर्व है। उन्होंने ससुराल पक्ष से किसी भी तरह का भत्ता या सामान लेने से इनकार कर दिया और बेटी की वापसी को उसी सम्मान के साथ मनाया, जैसे उसकी विदाई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

प्रणिता शर्मा, जो मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और फाइनेंस डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, ने महिलाओं को संदेश दिया कि वे शिक्षित और आत्मनिर्भर बनें और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना के खिलाफ चुप न रहें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के