उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जैसा खतरा!…12 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच राज्य के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के हाइड्रोमेट डिवीजन स्थित फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने उत्तराखंड के लिए फ्लैश फ्लड रिस्क बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार 11 अगस्त की शाम 5:30 बजे तक राज्य के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में कम से मध्यम स्तर की आकस्मिक बाढ़ का खतरा रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Video में देखें खौफनाक मंजर!...उत्तराखंड में उफनते नाले के आगे नहीं टिक पाया नया पुल, तेज बहाव में बही गाड़ियां

बुलेटिन के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल के कुछ इलाकों में फ्लैश फ्लड की स्थिति बन सकती है। लगातार बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में पानी का बहाव बढ़ने और जलभराव की समस्या भी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश बनी आफत!... नदी-नाले उफान पर, मकान-दुकानें ढहीं; बाढ़ जैसे हालात

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम विभाग और अन्य तकनीकी संस्थानों से मिली चेतावनियों के आधार पर राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट है। संभावित बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  22 हजार उपनल कर्मियों की उम्मीदें बढ़ीं!... सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब सरकार की बारी

उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को तैयार रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में