उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

फर्जी फेसबुक ID का बड़ा खेल!… उत्तराखंड के भाजपा नेता के नाम से भेजे जा रहे संदिग्ध मैसेज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर अज्ञात साइबर ठगों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के साथ ही संदेश किए जा रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से लोगों से व्हाट्सएप नंबर मांगे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े संदिग्ध मैसेज भी प्रसारित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंत्योदय से समावेशी विकास तक!... पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम धामी का बड़ा संदेश

दरअसल, साइबर ठगों ने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर यह फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद फणींद्रनाथ शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फर्जी अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की बड़ी तैयारी!... करीब 40 सवालों से तैयार होगा आबादी का पूरा डेटा

फणींद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं, मित्रों और आमजन से अपील की है कि फर्जी फेसबुक अकाउंट से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश का जवाब न दें। उन्होंने लोगों से अपना व्हाट्सएप नंबर, व्यक्तिगत जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा नहीं करने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  दुल्हन बनी लुटेरी गैंग की ‘कड़ी’!...शादी के बाद दूल्हे को खिलाते थे नशा, फिर साफ कर देते थे घर

उन्होंने कहा कि फर्जी प्रोफाइल के जरिए किसी भी प्रकार के लेन-देन की कोशिश की जा सकती है, इसलिए लोग पूरी तरह सतर्क रहें और ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें। साथ ही उन्होंने संबंधित फर्जी फेसबुक अकाउंट को तत्काल रिपोर्ट कर ब्लॉक करने का आग्रह किया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में