उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

5 साल बाद भी रहस्य बना करोड़ों का कोविड खर्च!… फाइलें गायब या सिस्टम फेल?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कोविड-19 महामारी के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी किए गए करोड़ों रुपये के खर्च का हिसाब अब तक अधूरा पड़ा है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) लगातार विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) जमा करने की याद दिला रहा है, लेकिन कई विभागों की ओर से अभी भी पूरी रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है।

यह मामला उस समय से जुड़ा है जब महामारी के दौरान आपात स्थिति में फंसे लोगों की मदद, परिवहन व्यवस्था, वैक्सीनेशन अभियान और अस्थायी कोविड अस्पतालों के संचालन के लिए बड़े पैमाने पर धनराशि जारी की गई थी। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी इन खर्चों का अंतिम लेखा-जोखा शासन के रिकॉर्ड में पूरा नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

सबसे अधिक देरी परिवहन विभाग से जुड़ी बताई जा रही है। लॉकडाउन के दौरान यात्रियों और तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, लेकिन इस राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक जमा नहीं किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मामले में भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। कोविड काल में मुफ्त वैक्सीनेशन और अस्थायी अस्पतालों के संचालन के लिए करीब 130 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इसमें से कुछ राशि का हिसाब मिल चुका है, लेकिन लगभग 50 करोड़ रुपये के खर्च का यूसी अभी भी लंबित है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

इसके अलावा न्याय विभाग को भी अधिवक्ताओं की सहायता के लिए 60 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन इस मद में भी उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक शासन को नहीं मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कई बार पत्राचार किए जाने के बावजूद विभागों द्वारा समय पर जवाब न देने से राहत कोष के ऑडिट और वित्तीय मिलान की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

वित्तीय नियमों के अनुसार किसी भी विभाग को जारी धनराशि का उपयोग प्रमाणित करने के लिए यूसी जमा करना अनिवार्य होता है। इसके बिना यह सुनिश्चित नहीं हो पाता कि सरकारी धन का उपयोग तय उद्देश्य के लिए ही हुआ है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

अब सवाल यह उठ रहा है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद विभागों ने इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया और क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है या नहीं। पूरा मामला प्रशासनिक जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन पर सवाल खड़ा करता है, जहां करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन का पूरा हिसाब आज भी अधूरा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में