उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम चंपावत हिल दर्पण

FIR में गैंगरेप, जांच में साजिश!…चंपावत केस का सच जानकर सब रह गए दंग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चंपावत में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप के चर्चित मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। चंपावत पुलिस ने जांच के बाद दावा किया है कि यह मामला सुनियोजित साजिश का हिस्सा था और गैंगरेप की घटना नहीं हुई थी। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जांच में दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मेडिकल जांच में भी किसी प्रकार के जबरदस्ती के संकेत नहीं मिले।

पुलिस के मुताबिक, 6 मई 2026 को नाबालिग के पिता ने कोतवाली चंपावत में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और 10 सदस्यीय एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों की मदद ली। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पीड़िता घटना वाले दिन अपनी मर्जी से एक विवाह समारोह में अपने दोस्त के साथ गई थी। तकनीकी जांच में उसके कई स्थानों पर आने-जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में न तो बाहरी या अंदरूनी चोट के निशान मिले और न ही किसी प्रकार की जबरदस्ती के संकेत पाए गए। शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों में अंतर मिलने के बाद पुलिस ने दोबारा पूछताछ की, जिसमें नाबालिग ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि दुष्कर्म की घटना नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

एसपी के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि पूरी साजिश कमल रावत, उसकी महिला मित्र और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर रची थी। पुलिस का दावा है कि कमल रावत ने पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों को झूठे मामले में फंसाने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों को इस मामले में नामजद किया गया था, उन्होंने पहले एक पुराने मामले में कमल रावत के खिलाफ पैरवी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

पुलिस के मुताबिक, साजिश के तहत नाबालिग को इस्तेमाल किया गया और शादी समारोह के दिन पूरी कहानी तैयार की गई। हालांकि जांच में नामजद आरोपियों की घटना स्थल पर मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी।

फिलहाल पुलिस डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्यों की विस्तृत जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला और बाल अपराधों के मामलों में उत्तराखंड पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम करती है, लेकिन झूठे और भ्रामक आरोपों को भी गंभीरता से लिया जाएगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में