अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

फर्जी प्रमाण पत्रों से रचा षड़यंत्र!… कांग्रेस नेता समेत ‘दोस्तों का गैंग’ निकला मास्टरमाइंड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में फर्जी लोन घोटाले का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि बैंक से लोन हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज, प्रमाणपत्र और कोटेशन का इस्तेमाल किया गया था।

दरअसल, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी और कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह नेगी ने 19 सितंबर 2025 को कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बग्वाली पोखर निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह कठायत और लोअर माल रोड निवासी ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने उनकी फर्म ‘जय गोलू ट्रेडर्स’ के नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए अल्मोड़ा की एक बैंक शाखा से करीब पांच लाख रुपये का ऋण लिया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

शिकायत में यह भी कहा गया था कि आरोपियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अल्मोड़ा के नाम से फर्जी प्रमाणपत्र तैयार किए और नकली कोटेशन बिल समेत अन्य दस्तावेज बैंक में जमा किए।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की। विवेचक एसआई आनंद बल्लभ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता दिनेश नेगी भी इस पूरे फर्जीवाड़े और साजिश में शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इसके बाद पुलिस ने 19 मई 2026 को दिनेश नेगी, धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी और सुनील सिंह कठायत को अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में