उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर घमासान, FIR दर्ज… अब जांच में सामने आएगा सच

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण किए जाने के मामले में पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 व 299 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित शुद्धिकरण के जरिए धार्मिक और जातिगत वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया। साथ ही एडिटेड वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा अनुसूचित जाति के प्रति भेदभाव और अपमानजनक प्रचार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देश में फिर छिड़ेगी सियासी जंग!...4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव का बिगुल

मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो, सोशल मीडिया सामग्री और अन्य साक्ष्यों की जांच के साथ कथित शुद्धिकरण में शामिल लोगों की पहचान करेगी। फिलहाल एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में