उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। चमोली के नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छात्र और छात्रा के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले।
बताया जा रहा है कि दोनों के शव गांव में स्थित मेला मंच की रेलिंग से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
फिलहाल दोनों की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।


