क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

सेना में रिश्वतकांड!…CBI की बड़ी कर्रवाई, कर्नल गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारतीय सेना के एक कर्नल को कथित रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान कर्नल हिमांशु बाली के रूप में हुई है, जो कोलकाता स्थित ईस्टर्न कमांड में आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने सेना का टेंडर दिलाने के बदले कानपुर की एक निजी कंपनी से रिश्वत ली।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, कर्नल बाली ने कानपुर की कंपनी ‘ईस्टर्न ग्लोबल लिमिटेड’ के निदेशकों को फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर घूस की मांग की थी। जांच एजेंसी का दावा है कि रिश्वत के बदले कंपनी को इस साल एक बड़ा सैन्य टेंडर आवंटित किया गया।

जांच में सामने आया कि 22 अप्रैल को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में कर्नल बाली और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच एक गोपनीय बैठक हुई थी। इसके दो दिन बाद, 24 अप्रैल को कंपनी को टेंडर मिल गया। सीबीआई के मुताबिक, 16 मई को कर्नल ने रिश्वत की बाकी 50 लाख रुपये की रकम की मांग की थी, जिसे हवाला नेटवर्क के जरिए पहुंचाने की योजना बनाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि कर्नल बाली ने कथित तौर पर नियमों को नजरअंदाज करते हुए कंपनी के घटिया गुणवत्ता वाले सैंपल पास किए और बढ़ा-चढ़ाकर बनाए गए फर्जी बिलों को भी मंजूरी दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

सीबीआई ने इस मामले में कर्नल के साथ एक निजी ठेकेदार और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। एजेंसी अब पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी