उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं हिल दर्पण

तहसील में ‘रिश्वत का रेट कार्ड’!…हल्द्वानी विजिलेंस का जाल, दो कर्मचारी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। विजिलेंस की कुमाऊं यूनिट ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सफल ट्रैप किया है। इसके तहत सितारगंज तहसील में तैनात संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को ₹14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारी भूमि कुर्की समाप्त कराने, जमीन को बंधनमुक्त करने और केसीसी लोन की आरसी की कार्रवाई खत्म करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहे थे। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को उनके कार्यालय से ही दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में फिर बड़ा फेरबदल!...9 दरोगाओं के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि सितारगंज तहसील में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा भूमि कुर्की समाप्त कराने और जमीन को बंधनमुक्त करने के लिए ₹10 हजार की रिश्वत मांग रहा है। वहीं, वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा शिकायतकर्ता की पत्नी के केसीसी लोन से संबंधित आरसी की कार्रवाई समाप्त करने के बदले ₹6 हजार की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बोरा का किला फिर अभेद्य, मेहता की जीत की हैट्रिक... पूर्व चेयरमैन की हार ने बदले चुनावी समीकरण

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता, सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई। बुधवार को टीम ने सितारगंज तहसील कार्यालय में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को शिकायतकर्ता से ₹8 हजार और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा को ₹6 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ED का बड़ा एक्शन... पूर्व CM के OSD के घर रेड, मचा हड़कंप

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार या रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना विजिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में आम जनता की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में