उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में फिर बड़ा फेरबदल!…9 दरोगाओं के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से नौ उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी कार्यालय हरिद्वार से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को अलग-अलग कोतवालियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिता-पुत्र के रिश्ते पर लगा खून का दाग!...बेटे ने डंडे से पीटकर पिता को मार डाला

जारी आदेश के अनुसार जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर कोतवाली भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। वहीं नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर भेजा गया है।

इसी क्रम में लखपत बुटोला का एएनटीएफ शाखा से कोतवाली रानीपुर तबादला किया गया है। रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा और सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जाम का गेम ओवर!...NHAI ने दो बड़े बाईपास को दी मंजूरी

इसके अलावा राजेश बिष्ट को कलियर से लक्सर तथा नितिन चौहान को लक्सर से कलियर स्थानांतरित किया गया है। मनोज गैरोला को बहादराबाद से कनखल और अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद भेजा गया है।

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसिंग को और प्रभावी करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। तबादले के बाद सभी अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में