उत्तराखण्ड कुमाऊं धर्म/संस्कृति हल्द्वानी

बोले सो निहाल… गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में शुक्रवार को सिक्ख सम्प्रदाय के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन आयोजित किया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत रामलीला ग्राउंड से हुई, जो प्रमुख मार्गों से होकर वापिस वहीं संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौतस्कर गिरफ्तार

मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से इसका भव्य स्वागत किया गया। पंच प्यारों ने नगर कीर्तन की अगवानी की और युवाओं ने गतका खेल की प्रदर्शनी प्रस्तुत की, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। नगर कीर्तन में घोड़े, ऊंट और सिख इतिहास को दर्शाने वाली झांकियों ने आयोजन को और भी समृद्ध किया।

यह भी पढ़ें 👉  किशोरी से हैवानियत... फिर ठिकाने बदलता रहा शातिर, ऐसे दबोचा

संगत ने “वाहे गुरू” और “वाह वाह गोविंद सिंह” जैसे शबदों का गान किया, जिससे शहर की धरा पावन हो उठी। नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह की भव्य झांकी, बुलेट बाइक सवार सिख युवक, महिला जत्था और शब्दी जत्थे भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में देह व्यापार... पुलिस ने मारा छापा, महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

आगामी पांच जनवरी को रामलीला ग्राउंड में विशाल धार्मिक दीवान होगा, जिसमें रागी जत्थे संगत को निहाल करेंगे और अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में