उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा गिरिजा शंकर जोशी का नाम!…मीडिया सेंटर के नामकरण की मांग पर CM धामी ने दिया भरोसा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर सोमवार को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष के माध्यम से शोक सभा को संबोधित करते हुए स्व. जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गिरिजा शंकर जोशी को इस तरह श्रद्धांजलि देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्व. जोशी हमेशा सक्रिय रहने और निरंतर काम करने वाले अधिकारी थे। उनका असमय निधन बेहद दुःखद और व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. जोशी का निधन सभी के लिए बड़ी क्षति है। वह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने कार्यों, व्यवहार और सेवा भावना से उन्होंने जो पहचान बनाई, वह हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगी। सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है और भविष्य में भी परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं आड़े आ रहा हूं तो हट जाऊंगा’!...पूर्व सीएम के बड़े बयान से उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सामूहिक रूप से मांग की कि हल्द्वानी में निर्माणाधीन नए मीडिया सेंटर का नाम स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर रखा जाए। पत्रकारों ने कहा कि सूचना विभाग और मीडिया जगत के लिए स्व. जोशी के योगदान को देखते हुए यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने मांग पर आश्वासन देते हुए कहा कि स्व. जोशी की स्मृतियों और उनके अच्छे कार्यों को आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रखने के लिए सभी पक्षों से विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी की सहमति से इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे मिला नवजात, उठे कई सवाल!...किसने और क्यों छोड़ा मासूम? पुलिस ने जांच की तेज

एनयूजेआई के प्रदेश मुख्य संरक्षक एवं हल्द्वानी प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने कहा कि स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को उनके पद से अधिक उनके व्यवहार, कार्यशैली और पत्रकारों के प्रति आत्मीयता के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याएं सुनने और हर परिस्थिति में सहयोग करने की उनकी भावना ने उन्हें विशिष्ट पहचान दी। उन्होंने कहा कि नए मीडिया सेंटर का नाम स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर रखा जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इससे उनकी सेवाओं की स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहेंगी। लालकुआं प्रेस क्लब और आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ ने भी इस मांग का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पति का शक, शराब और मारपीट... इंस्टाग्राम रील विवाद का हुआ दर्दनाक अंत

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, दर्जा राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला, मीडिया कोऑर्डिनेटर कमलेश भट्ट, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, कोषाधिकारी द्वारिका प्रसाद वर्मा, सूचना अधिकारी मीडिया सेंटर अहमद नदीम समेत पत्रकार, सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में