उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

चुनाव से पहले बड़ा अपडेट!… कुमाऊं में 98% से ज्यादा फॉर्म कलेक्शन पूरा, आयुक्त की सख्त मॉनिटरिंग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में कुमाऊं मंडल से आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय से प्रतिभाग किया और क्षेत्र में चल रही प्रगति की जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत फॉर्म वितरण और संग्रहण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों में कार्य संतोषजनक गति से पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान...मंच पर भिड़े नेता, तीन को नोटिस, एक को पद से हटाया

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चम्पावत और अल्मोड़ा जिलों में फॉर्म संग्रहण 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि बागेश्वर में 99.7 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 99.6 प्रतिशत तथा नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में लगभग 98.5 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

हालांकि, कुछ स्थानों पर फॉर्म अभी भी ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में हैं, जिन्हें एकत्र नहीं किया जा सका है। इस पर कुमाऊं आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बीएलओ को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का फॉर्म लापरवाही के कारण छूट न जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड... दो मंजिला भवन स्वाहा, कई मवेशी जिंदा जले

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी मतदाता का नाम गलती से सूची से बाहर न हो और सभी पात्र नागरिकों का मतदान अधिकार सुरक्षित रहे। इस पूरी प्रक्रिया की गहन निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट...इस जिले में बुधवार को स्कूल बंद

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी मतदाता ने बीएलओ से फॉर्म प्राप्त किया है, लेकिन अभी तक उसे जमा नहीं किया है, तो उसे तुरंत संबंधित बीएलओ को सौंप दिया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में