उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार, 30 सितंबर को प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
आने वाले दिनों में भी मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। दो अक्तूबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि पांच अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


