उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में 2027 के रण से पहले बड़ा उलटफेर… ये चार पूर्व प्रत्याशी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग ने 2022 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे चार प्रत्याशियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 10क के तहत चारों को तीन वर्ष की अवधि के लिए चुनाव लड़ने से निरर्हित घोषित किया है।

आयोग के आदेश के मुताबिक, निरर्हता की अवधि के दौरान ये चारों व्यक्ति संसद के किसी भी सदन या राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने जाने या सदस्य बने रहने के लिए पात्र नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पेंशन से इलाज तक...वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए बड़े मुद्दे, विधानसभा में सरकार को घेरेंगे विधायक

इन चार प्रत्याशियों पर हुई कार्रवाई

आयोग के आदेश के अनुसार, 15-चकराता (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र से 2022 का चुनाव लड़ने वाले रामानन्द सिंह को तीन वर्ष के लिए निरर्हित किया गया है। वह देहरादून जिले के त्यूनी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के कार्यक्रम से पहले सियासी ड्रामा... पूर्व विधायक हिरासत में, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

इसी तरह 18-धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले बलबीर कुमार तलवार को भी तीन साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया गया है।

20-राजपुर रोड (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे कमलेश माथुर को भी आयोग ने तीन वर्ष की अवधि के लिए निरर्हित किया है। वह देहरादून के लाडपुर क्षेत्र के निवासी हैं।

वहीं 24-ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से 2022 में चुनाव लड़ने वाले जगजीत सिंह पर भी यही कार्रवाई की गई है। वह ऋषिकेश के मायाकुंड क्षेत्र के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख!... कई जिलों में झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

तीन साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

भारत निर्वाचन आयोग ने इन सभी मामलों में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 10क के प्रावधानों के तहत आदेश जारी किया है। आयोग के आदेश के अनुसार, इन चारों की निरर्हता आदेश जारी होने की तारीख से तीन वर्ष तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में वे किसी चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में नहीं उतर सकेंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में