हल्द्वानी। पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पेंशन व्यवस्था में सुधार, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त पेंशन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं समेत कई मांगें उनके सामने रखीं।
प्रतिनिधिमंडल ने मानकीकरण अधिनियम, 2025 के कुछ प्रावधानों में संशोधन या उन्हें वापस लेने, समान पेंशन व्यवस्था बनाए रखने तथा पारिवारिक उपभोग इकाई में पत्नी और आश्रित माता-पिता को उचित स्थान देने की मांग की। साथ ही 65 वर्ष की आयु से अतिरिक्त पेंशन देने की मांग रखी गई। इसके तहत 65 वर्ष पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत और 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने का प्रस्ताव रखा गया।
पेंशनभोगियों ने कम्यूटेड पेंशन की वसूली अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने, सभी पेंशनभोगियों को समान कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने तथा ओपीडी-आईपीडी सेवाओं में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई।
विधायक सुमित हृदयेश ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े इन मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सरकार के समक्ष प्रभावी पैरवी की जाएगी।
इस दौरान ईपीसी जोशी, लीलाधर पांडेय, विजय तिवारी, वीर सिंह बिष्ट, ईजेसी पन्तौला, ईवीएस गैड़ा, ईएससी पंत, जेएस कन्याल समेत अन्य लोग मौ


