उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख!… कई जिलों में झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर तल्ख रहने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में जोरदार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  ATM कार्डों का जखीरा, दर्जनों सिम और करोड़ों के ट्रांजैक्शन... उत्तराखंड में बड़ा साइबर खुलासा

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम का यह मिजाज शुक्रवार, 28 अगस्त को भी कमोबेश बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान, खड़गे की हल्द्वानी रैली और शुद्धिकरण... भाजपा अध्यक्ष के बयान से बढ़ी सियासी तपिश

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, राज्य के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में भी बारिश और बिजली चमकने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  पेंशन से इलाज तक...वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए बड़े मुद्दे, विधानसभा में सरकार को घेरेंगे विधायक

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में