उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

उत्तराखंड… हाईकोर्ट से पुलिस कर्मी को बड़ी राहत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान लंबे समय से निलंबित चल रहे एक पुलिसकर्मी को बड़ी राहत प्रदान की है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने 17 जुलाई 2021 से निलंबित पुलिसकर्मी नरेंद्र के खिलाफ जारी निलंबन आदेश को रद्द कर दिया।

यह मामला उस याचिका से जुड़ा था, जिसमें उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निलंबन आदेश को चुनौती दी गई थी। जानकारी के अनुसार, याचिकाकर्ता 13 जून 2021 के बाद से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित था। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में दलील दी गई कि निलंबन आदेश जल्दबाजी में और बिना उचित जांच के जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

सुनवाई के दौरान उप महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उधम सिंह नगर के एसएसपी ने 27 अप्रैल 2026 को गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर याचिकाकर्ता के अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र की जांच रिपोर्ट मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

अदालत ने माना कि किसी कर्मचारी को अनिश्चितकाल तक निलंबित नहीं रखा जा सकता। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने अपने आदेश में कहा कि पुलिसकर्मी लगभग पांच वर्षों से निलंबित है और जाति प्रमाणपत्र की जांच अभी भी लंबित है, जिससे अनुशासनात्मक जांच जल्द पूरी होने की संभावना नहीं दिखती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में