उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

जनगणना में बड़ी चूक… 35 शिक्षक ट्रेनिंग से गायब—एक्शन की तैयारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं, लेकिन देहरादून शहर में शुरुआती चरण में ही बड़ी लापरवाही सामने आई है। मकानों की गणना से पहले चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त 35 शिक्षक न तो ट्रेनिंग में शामिल हुए और न ही नगर निगम से कोई संपर्क किया।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, कुछ कर्मचारियों ने जानबूझकर गलत मोबाइल नंबर दर्ज कराए हैं, जबकि कई फोन कॉल्स का जवाब भी नहीं दे रहे हैं। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जनगणना संचालन से जुड़े अधिकारी अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 26 मदरसों को मिली मान्यता... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

जनगणना 2027 के लिए विभिन्न विभागों से अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इन्हें पहले प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके। लेकिन 21 और 23 अप्रैल को आयोजित प्रशिक्षण में 35 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दो सितंबर को भारी बारिश!...कई इलाकों में रेड अलर्ट, बिजली और गर्जन का भी खतरा

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त एवं जनगणना चार्ज अधिकारी उमेश सिंह रावत ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। उनके अनुसार, जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कर्तव्य का पालन न करने पर संबंधित कर्मचारियों पर जुर्माने के साथ तीन साल तक की जेल का प्रावधान है। ऐसे में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी जा रही है। वहीं, नगर कोतवाली के एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि अभी तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही तहरीर मिलती है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट नगर निगम को भेजी जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में