उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

डीएम की रेड में खुला बड़ा खेल… रजिस्ट्री ऑफिस में हड़कंप, रिकॉर्ड जब्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आने से हड़कंप मच गया। देहरादून की जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को अचानक कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर खामियां उजागर हुईं।

निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 और 2025 के मूल विलेख अभिलेख संदिग्ध स्थिति में पाए गए। इन दस्तावेजों को तत्काल कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मामले की विस्तृत जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्रियां किए जाने के मामले पाए गए हैं, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अलावा धारा 47-ए के तहत स्टांप शुल्क चोरी से जुड़े 47 मामलों की पहचान भी की गई है, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता की ओर संकेत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

निरीक्षण में कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी, रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही और प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन जैसी कई खामियां भी उजागर हुईं। इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वर्तमान और पूर्व में तैनात सभी सब-रजिस्ट्रारों के कार्यकाल की गहन जांच की जाए। उन्होंने साफ कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में