उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

किसान सुसाइड केस में हाईकोर्ट सख्त…सरकार से मांगी जांच रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी और दर्ज मुकदमे को लेकर एक अहम सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद राज्य सरकार को केस की जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए शपथ पत्र पर अपना जवाब प्रस्तुत करें।

इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। 9 अप्रैल को हुई सुनवाई में राज्य सरकार ने बताया कि मामले में चार्जशीट तैयार हो चुकी है और कुल 12 लोग नामजद हैं। कोर्ट ने इस संबंध में एक अतिरिक्त शपथ पत्र पेश करने के लिए सरकार को निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी बैंक की सियासत गरमाई... BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

कोर्ट ने पहले ही याचिकाकर्ताओं से कहा था कि वे जांच में सहयोग करें और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) स्वयं इस केस की निगरानी कर रहे हैं। जांच एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) को सौंप दी गई है।

मामला 10-11 जनवरी की रात हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र के एक होटल में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या से जुड़ा है। आत्महत्या से पहले सुखवंत ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ जमीन के मामले में धोखाधड़ी हुई और लगभग चार करोड़ रुपये उनसे ठग लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?... अब मीडिया में साफ-साफ बताना होगा पूरा क्षेत्र

किसान ने आरोप लगाया कि उन्होंने बार-बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और उल्टा उन्हें डराया धमकाया। आत्महत्या के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 26 लोगों के खिलाफ आईटीआई थाना में मुकदमा दर्ज किया।

मुकदमे में अमरजीत सिंह, दिव्या, रविंद्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान, गिरवर सिंह, महीपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, विमल, विमल की पत्नी, देवेंद्र, राजेंद्र, गुरप्रेम सिंह, जगपाल सिंह, जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवंत सिंह पन्नू, वीरपाल सिंह पन्नू, बलवंत सिंह बक्सौरा, बिजेंद्र, पूजा और जहीर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

आज की सुनवाई में याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। उनका कहना था कि मामला दो पक्षों के बीच आपसी जमीन विवाद से जुड़ा है और किसान ने आत्महत्या की। इसलिए उन्होंने कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और दर्ज मुकदमा निरस्त करने की मांग की। नैनीताल हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अगली सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल तय की।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में