उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा बदलाव तय…सीएम की मंजूरी के बाद बदल जाएगा पूरा सिस्टम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही अस्थायी नेतृत्व व्यवस्था अब समाप्त होने की ओर बढ़ रही है। राज्य सरकार जल्द ही उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL), उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) और पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PITCUL) में स्थायी प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति करने जा रही है।

शासन स्तर पर इस प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया गया है। सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने सभी पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार पूरे कर लिए हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के प्रशासनिक अनुभव, तकनीकी दक्षता और ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर बारिश का बड़ा संकट!... अगले 4 दिन तबाही का अलर्ट, IMD ने चेताया

ऊर्जा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब चयन से संबंधित फाइलें मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजी जा रही हैं। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाएगा, जिसके बाद नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा संभव होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खिलाड़ियों की होगी बल्ले-बल्ले!... नई खेल नीति में सरकार का ये है प्लान

इस प्रक्रिया के तहत कुल 18 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। दस्तावेजों की जांच के बाद 16 उम्मीदवार पात्र पाए गए, जिनमें से 14 ही साक्षात्कार में शामिल हुए। इन तीनों निगमों में लंबे समय से प्रबंध निदेशक और अन्य शीर्ष पदों पर अस्थायी व्यवस्थाओं के जरिए काम चल रहा था। स्थायी नियुक्ति की मांग भी लगातार उठती रही है, ताकि निर्णय प्रक्रिया में स्थिरता और तेजी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर बवाल

ऊर्जा क्षेत्र राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, ऐसे में स्थायी नेतृत्व से बिजली उत्पादन, वितरण, ट्रांसमिशन और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। मंजूरी मिलते ही उत्तराखंड के तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों को स्थायी प्रबंध निदेशक मिल जाएंगे और वर्षों पुरानी अस्थायी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में