उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

DJ के पीछे चल रहे थे युवक, हाथों में थीं तलवारें!…उत्तराखंड में वायरल VIDEO ने मचाई खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाले गए एक जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवक कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वायरल वीडियो में सड़क पर डीजे के आगे बढ़ने के बाद उसके पीछे कई युवक जुलूस की शक्ल में चलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान कुछ युवकों के हाथों में धारदार हथियार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह जुलूस करीब एक घंटे तक इलाके में चलता रहा। इसके बाद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...तिरंगे के नीचे युवाओं ने किया महादान

वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने पुलिस टीम को अलर्ट किया। इसके बाद ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया और वीडियो में नजर आ रहे संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा... खाई में समाई पिकअप, एक की मौत

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य युवकों की पहचान करने में भी जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि जुलूस किसकी अनुमति से निकाला गया था और उसमें धारदार हथियार लेकर चलने की अनुमति थी या नहीं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

सीओ विभव सैनी के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आजादी के जश्न के बीच बड़ी वारदात... CCTV में कैद ‘चेन स्नैचर’ का खौफनाक खेल

स्वतंत्रता दिवस के दिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस तरह हथियार लहराने का वीडियो सामने आने से पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में