उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन… दो महिला पुलिस कर्मी सस्पेंड, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत पर समय पर कार्रवाई न करने के आरोप में दो महिला पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

मामला ऊधम सिंह नगर जिले का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 मई को रुद्रपुर निवासी एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि 17 अप्रैल को यश प्रताप सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि उसने कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली पंतनगर और महिला हेल्प डेस्क पर कई बार शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच करवाई, जिसमें कोतवाली रुद्रपुर की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात हेड कांस्टेबल पायल आर्या और कांस्टेबल मंजू आर्या की लापरवाही सामने आई। इसके बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है। उन्हें सात दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में