उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन… दो प्रधानाध्यापक समेत तीन सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में अनुशासन और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामने आई अनियमितताओं और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो प्राइमरी स्कूलों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों समेत एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामला उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक का है, जहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी और सट्टा के प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में पाया गया कि दोनों शिक्षक बिना अनुमति के लंबे समय से अनुपस्थित थे और समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी धनराशि के उपयोग में भी गड़बड़ियां सामने आईं। वास्तविक कार्य न होने और वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज दोणी के व्यायाम शिक्षक जय सिंह कठैत को भी निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। बताया गया कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे कथित रूप से नशे की हालत में नजर आए। निरीक्षण के दौरान उनकी अनुपस्थिति भी पाई गई, जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

निरीक्षण अभियान के दौरान शिक्षा विभाग की टीम ने मोरी ब्लॉक के कई विद्यालयों का दौरा किया, जहां अन्य कई खामियां भी सामने आईं। एक अन्य शिक्षक के बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि एक परिचारक की लगातार अनुपस्थिति को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में