उत्तराखण्ड कुमाऊं चंपावत नैनीताल

जमीन के लिए रिश्तों में चली गोली… फायरिंग कांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हाल ही में हुए भूमि विवाद में फायरिंग की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। चंपावत में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें फायरिंग होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आरोपी के दो शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

पुलिस अधीक्षक चंपावत की रिपोर्ट के अनुसार, भैरवा चौराहा निवासी महेंद्र कुमार तड़ागी (मूल निवासी लोहारियासाल, हल्द्वानी) ने अपने लाइसेंसी हथियार से दिनेश तड़ागी पर गोली चला दी। फायरिंग में दिनेश तड़ागी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और उनके बीच लंबे समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ललित मोहन रयाल ने महेंद्र कुमार तड़ागी के नाम जारी .38 बोर रिवॉल्वर और सिंगल बैरल बंदूक के शस्त्र लाइसेंस आयुध अधिनियम, 1959 की धारा 17(3) के तहत निरस्त कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में