उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में सपा की हुंकार… सिद्दीकी बोले- 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ तय

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को गदरपुर विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह यादव के नेतृत्व में कंबोज धर्मशाला में ‘चेंज मेकर यूथ असेंबली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी और अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और व्यापारियों की समस्याओं तथा कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़े वर्गों के साथ भेदभाव कर रही है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों के नाम हटाने के लिए फर्जी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ आपत्तिकर्ताओं के नाम से 50-60 लोगों के खिलाफ आपत्तियां दर्ज हैं, जबकि पूछताछ में कई लोगों ने आपत्ति लगाने से इनकार किया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशीली ड्रिंक, फिर अश्लील वीडियो... मंगेतर को भेजकर युवती से ब्लै‌कमेलिंग, जानें पूरा मामला

सिद्दीकी ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं, उनमें कई लोगों को अभी तक नोटिस नहीं मिला है। ऐसे में उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से अपील की कि एसआईआर को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एआरओ या बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित समय पर अपने दस्तावेज जमा करें। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया होगा और सपा के पक्ष में माहौल बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ पर फिर सुलगी सियासत... हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस सांसद; पुलिस से कर दी बड़ी मांग

कार्यक्रम के दौरान यतिन सागर, प्रधान मोहम्मद जावेद, दीपक प्रजापति और रवि चौधरी समेत कई लोगों ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया। इस दौरान सरदार तजिंदर सिंह विर्क, मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, मजहर रिजवी, छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष ओसियन यादव, राम सिंह सागर, अख्तर अली खान, इमरान अंसारी समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विचार रखे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में