उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

सावधान रहें उत्तराखंड!…IMD का 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपदा प्रबंधन हाई अलर्ट पर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार का दिन मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 4 अप्रैल को पांच जनपदों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़—के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ झोंके आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हवा की रफ्तार कुछ क्षेत्रों में 60 किमी/घंटा तक भी पहुँच सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  न फौज में भर्ती, न कोई रैंक...फिर भी खुद को बताया मेजर, AI ने खोली फर्जी फौजी की पोल

मौसम अलर्ट के मद्देनजर देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग और अन्य बाहरी गतिविधियों को प्रतिकूल मौसम के दौरान प्रतिबंधित या नियंत्रित किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन को नियंत्रित करना, आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थानीय कार्रवाई करना और सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान सुनिश्चित करना सभी स्तरों पर आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता... छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन की IRS प्रणाली के तहत नामित सभी अधिकारी और नोडल अधिकारी सक्रिय रहेंगे। संबंधित विभागों को फील्ड में सतत कार्यरत रहने, मोटर मार्ग बाधित होने पर तत्काल बहाली सुनिश्चित करने और राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी आरटीओ दफ्तर में फायरिंग...ये अफसर सस्पेंड, मची खलबली

साथ ही सभी चौकियों और थानों में आपदा प्रबंधन उपकरण और वायरलेस प्रणाली हाई अलर्ट मोड में रखे जाएंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन स्विच ऑफ न रखने, आवश्यक उपकरण जैसे बरसाती, छाता, टॉर्च और हेलमेट उपलब्ध रखने, और संभावित फंसी हुई स्थिति में लोगों के लिए खाद्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में