उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

सरकारी नौकरी का ‘फर्जी पास’… कूटरचित प्रमाणपत्र से नियुक्ति, अब गिरी गाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी पाने का एक मामला सामने आया है, जिस पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। डोईवाला क्षेत्र में तैनात एक सहायक अध्यापिका के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट प्रथम में कार्यरत शिक्षिका सीमा देवी पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति का कूटरचित प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर आरक्षित वर्ग के तहत नौकरी हासिल की। इस संबंध में मिली शिकायत के बाद विभाग ने मामले की विस्तृत जांच कराई।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

जांच के दौरान दस्तावेजों का रिकॉर्ड से मिलान किया गया, जिसमें प्रमाणपत्र की सत्यता संदिग्ध पाई गई और बाद में उसे फर्जी करार दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने तत्काल प्रभाव से शिक्षिका की सेवाएं समाप्त कर दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

उपशिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) डोईवाला, शिवानी कौशल ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षिका की नियुक्ति 8 अगस्त 2013 को विकासखंड प्रतापनगर (टिहरी गढ़वाल) में अनुसूचित जाति श्रेणी में हुई थी।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नियुक्ति के समय प्रस्तुत किया गया जाति प्रमाणपत्र फर्जी था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में