उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

फेसबुक पर एडीएम की ‘नकली पहचान’…फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिए ठगी की तैयारी?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में साइबर ठगों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला नैनीताल से सामने आया है, जहां अपर जिलाधिकारी (एडीएम) विवेक राय के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना दी है। इस डुप्लीकेट आईडी के जरिए उनके परिचितों, अधिकारियों और फेसबुक मित्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा... हल्द्वानी में हाई-लेवल बैठक, तैयारियों पर बड़ा फोकस

मामले की जानकारी मिलते ही एडीएम विवेक राय ने लोगों को सतर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित फेसबुक प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी है और उसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और यदि ऐसी कोई फर्जी प्रोफाइल दिखाई दे तो उसे तुरंत फेसबुक पर रिपोर्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार दो दिन दो शव!...नैनी झील बनी रहस्य, लोगों में दहशत का माहौल

एडीएम ने इस मामले की लिखित शिकायत साइबर सेल को सौंप दी है। साइबर टीम फर्जी प्रोफाइल बनाने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर हादसा!...दिल्ली से लौट रहे युवक की मौत

प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल, संदेश या फ्रेंड रिक्वेस्ट की पहले पुष्टि करें और किसी भी तरह की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में