उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

3 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी ठप!…हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगी शाखाएं, जानें पूरा अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बैंक यूनियनों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली बैंक हड़ताल से पहले इस रविवार को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। इस दौरान ग्राहक बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम करा सकेंगे। एटीएम लिंक शाखाओं समेत बैंकिंग सेवाएं भी संचालित रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का रेड अलर्ट!... इस जिले में शनिवार को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

दरअसल, बैंक यूनियनों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का एलान किया है। इससे पहले शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंत्योदय से समावेशी विकास तक!... पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम धामी का बड़ा संदेश

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक इंद्र सिंह रावत के मुताबिक, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन सहित कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों से जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...26 सितम्बर को इन जिलों में स्कूल बंद

तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के दौरान ग्राहकों को एटीएम लेनदेन में भी राहत मिलने की बात कही गई है। 28 से 30 सितंबर के बीच किसी भी बैंक के एटीएम से नकदी निकालने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में