उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून प्रमोशन हिल दर्पण

30 साल से इंतजार खत्म?… शिक्षकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर अहम प्रगति सामने आई है। राज्य सरकार अब लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद इसे मंजूरी देने पर सहमति बनी। सरकार का लक्ष्य स्कूलों में खाली पड़े प्रधानाचार्य और शिक्षकों के पदों को जल्द भरना है।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदों की भारी कमी चिंता का विषय बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानाचार्यों के 1385 पदों में से करीब 1250 पद खाली हैं, यानी लगभग 90 प्रतिशत रिक्त हैं। इसी तरह, प्रधानाध्यापकों के 910 में से 870 पद खाली पड़े हैं। प्रवक्ताओं के भी चार हजार से अधिक पदोन्नति के पद रिक्त हैं। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं, जिससे पूरी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

इन रिक्तियों का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार सेवा नियमावली में संशोधन कर अध्यादेश के जरिए पदोन्नति प्रक्रिया को तेज करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार छात्रों और शिक्षकों दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पदोन्नति से जुड़े विवाद और मामले अदालत में लंबित होने के कारण यह प्रक्रिया अब तक रुकी हुई थी।

पदोन्नति में देरी के चलते कई शिक्षक 30 से 32 साल की सेवा के बाद भी बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे उनमें असंतोष बढ़ रहा है। शिक्षकों का सुझाव है कि सरकार उन्हें कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रखते हुए पदोन्नति दे सकती है, जिससे उनकी मांग भी पूरी होगी और खाली पद भी भरे जा सकेंगे। सरकार का मानना है कि अदालत से फैसले में हो रही देरी के कारण यह अध्यादेश जरूरी हो गया है। उम्मीद है कि इस कदम से लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध खत्म होगा और शिक्षकों को उनका हक मिल सकेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में