मौत राष्ट्रीय हिल दर्पण

13 साल की जंग खत्म…हरीश राणा ने इच्छा मृत्यु के जरिए पाई शांति

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। गाजियाबाद के 13 वर्षों से कोमा में पड़े हरीश राणा का मंगलवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें 14 मार्च को भर्ती कराया गया था और 16 मार्च से उनकी इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

इस प्रक्रिया के पहले चरण में हरीश को ट्यूब के माध्यम से दिया जाने वाला भोजन बंद किया गया, और दूसरे चरण में पानी की आपूर्ति भी रोकी गई। इसके बाद डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए रख रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम के बड़े फैसले...15 प्रस्ताव पास; शहर की बदलेगी सूरत

हरीश राणा को एम्स के आईआरसीएच (इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल) के पैलिएटिव केयर वार्ड में रखा गया था। उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी और उन्हें पैलिएटिव केयर के लिए एम्स में भर्ती करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार बनी काल!... तीन स्कूली छात्रों को टैंकर ने कुचला, एक की मौके पर मौत

परिवार ने मृत्यु के बाद अंगदान का निर्णय लिया। इसके अनुसार, एम्स ने डॉक्टरों की एक समिति गठित की और ट्यूब पर कैप लगाकर पोषण और पानी देने की प्रक्रिया को नियंत्रित किया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि पूरी प्रक्रिया दर्द रहित और सामान्य तरीके से की गई। हरीश राणा के अंगों से अब अन्य लोगों को जीवन देने की संभावना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी...आयुक्त ने अधिकारियों को किया अलर्ट

हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से बिस्तर पर जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे। इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया के दूसरे चरण शुरू होने के बाद उनसे मिलने की अनुमति भी बंद कर दी गई थी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ