उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट मौत हल्द्वानी

उत्तराखंड में रफ्तार बनी काल!… तीन स्कूली छात्रों को टैंकर ने कुचला, एक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। गुरूवार सुबह काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने बदली पूरी रणनीति!...हल्द्वानी में नई कार्यकारिणी घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मृतक शिवम कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता मनोज सिंह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और घर में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घायल वासु और अक्षय आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। वासु उदय राजेंद्र इंटर कॉलेज, काशीपुर का छात्र है और उसने उस दिन स्कूल से छुट्टी ली थी। वह अपने दोनों साथियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट!...इस जिले में 6 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

हादसे की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल टैंकर और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में