उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

एसआईआर कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी…आयुक्त ने अधिकारियों को किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय और एमबी इंटर कॉलेज स्थित बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि एसआईआर अभियान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है तथा पूर्व में जारी नोटिसों की सुनवाई संबंधित बूथों पर की जा रही है। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...भाजपा ने इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि नोटिसों की तामील और रसीदें संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध करा दी गई हैं। यदि किसी मतदाता के नाम, पिता के नाम या अन्य विवरण में कोई त्रुटि है तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बूथ पर पहुंचकर उसका संशोधन करा सकता है। सभी बीएलओ बूथों पर उपलब्ध हैं और प्राप्त अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक!...स्कूटी ने बढ़ाया रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस का समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध और प्रमाणिक बनाना है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज किए जा सकें। साथ ही बीएलओ और निर्वाचन कार्मिकों को अभियान के दौरान सतर्कता, समन्वय और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदार के गर्भगृह की रील ने मचाई हलचल!...मंदिर समिति की सख्ती, मंदिर से जुड़े लोगों पर भी नजर

आयुक्त दीपक रावत ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसका समय रहते संशोधन कराएं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, विभिन्न क्षेत्रों के सुपरवाइजर, बीएलओ एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में