उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

बच्चों से भरी बस के फेल हुए ब्रेक… चीख-पुकार से गूंजा इलाका, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना में चालक, हेल्पर और स्कूल की प्रधानाचार्य को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले धामी सरकार का बड़ा दांव... बाल अधिकार आयोग को मिला नया अध्यक्ष

इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान के अनुसार, शनिवार को बस संख्या UP 83 AT 8300 को चालक जयप्रकाश निवासी ग्राम गढ़ी पुरानी, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद चला रहे थे। बस में पंडित तिलक भानु सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजाबाद के छात्र-छात्राएं और शिक्षक सवार थे। सभी लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्नान और भ्रमण के लिए आए थे।

बताया गया कि मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो अभी जाग जाइए!...सरकार ने दिया एक और मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया!

हादसे की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस और राहत टीम ने बस में फंसे सभी बच्चों, शिक्षकों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक जयप्रकाश, हेल्पर अवधेश और विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी सारस्वत को हल्की चोटें आईं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खनन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर!...481 वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन पर लगी मुहर

पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उनके ठहरने की व्यवस्था मधुबन आश्रम में कराई। वहीं, पीडब्ल्यूडी तिराहे पर सड़क की तेज ढलान को भी दुर्घटना का एक जोखिम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस मार्ग पर पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में