उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

नवंबर में भी गर्मी ने छुड़ाए पसीने!… 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, अब मौसम विभाग ने दी नई चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नवंबर के महीने में भी तापमान का मिजाज सामान्य से अलग बना हुआ है। आमतौर पर इस समय तक प्रदेश में ठंड बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार दिन के तापमान में अपेक्षित गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। मौसम के बदलते पैटर्न का असर मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पड़ सकती है भारी! ... हल्द्वानी में शादी का मजा किरकिरा कर सकते हैं ये नए नियम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद 16 से 20 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा एक्शन... दरिंदगी के लिए इस्तेमाल हुआ होमस्टे अब सील; देखें वीडियो

नवंबर में देहरादून का तापमान भी इस बार चर्चा का विषय बना हुआ है। बीती 10 नवंबर को यहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक था। यह पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने का सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 2 नवंबर 2016 को भी देहरादून में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  राजमा, मंडुवा और झंगोरा से बदलेगी पहाड़ की तकदीर!...गौचर मेले में धामी ने बताई बड़ी योजना

मौसम के इस बदलाव का असर केवल दिन के तापमान पर ही नहीं, बल्कि रात के मौसम पर भी पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे नवंबर में भी लोगों को अपेक्षित ठंड का अहसास कम हो रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में