उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

क्या हम अपने बच्चों को ऐसे बेड पर रखेंगे?…हल्द्वानी के STH में बदहाली देख भड़के DM!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने अस्पताल में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रैन बसेरे की बदहाल स्थिति, गंदगी और मरीजों को मिल रही सुविधाओं में खामियां देखकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बेडों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्या हम अपने बच्चों को ऐसे बेड पर रखेंगे? उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  गीजर ठीक करने आया और अलमारी साफ कर गया!... हल्द्वानी में ऐसे खुली शातिर चोर की करतूत

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और उनके उपचार, दवाओं तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को ठंड के बीच अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़े, यह उचित नहीं है। अस्पताल प्रशासन को रैन बसेरे सहित सभी वार्डों में साफ-सफाई, बिस्तर और अन्य जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

डीएम ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल प्रदेश का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है, जहां दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  खाई में गिरी बोलेरो, बिखर गया परिवार!... 2 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत

इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों को बाहर से दवाएं लिखे जाने के मामले पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं से ही मरीजों का उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस... CM धामी ने किए ये बड़े ऐलान

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को रैन बसेरे से लेकर वार्डों और अन्य व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में