इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

संविधान दिवस… CM धामी ने किए ये बड़े ऐलान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने अभियोजन विभाग को मजबूत बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन के लिए 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके साथ ही अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण और प्रदेश के सभी जनपदों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभियोजन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही आम जनता को भी नए कानूनों के प्रावधानों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अभियोजन विभाग के कार्यालयों में कंप्यूटर और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बजट देने की घोषणा भी की। इन प्रयासों से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ न्यायिक प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खाई में गिरी बोलेरो, बिखर गया परिवार!... 2 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। इस अवसर पर विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड अभियोजन पत्रिका और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  एक दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय?... धामी कैबिनेट में इन पांच वर्गों को मिल सकती है सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियोजन सेवा आपराधिक न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे साक्ष्यों का विधिक परीक्षण कर तथ्यों को निष्पक्षता के साथ न्यायालय के सामने रखें और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करें। नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गीजर ठीक करने आया और अलमारी साफ कर गया!... हल्द्वानी में ऐसे खुली शातिर चोर की करतूत

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। प्रदेश में कानून का शासन स्थापित करना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना सरकार की प्राथमिकता है। कानून तभी प्रभावी साबित होता है, जब उसका पालन बिना किसी भेदभाव के हो और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में