उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

सब्जी मंडी में काम और जेब में 65 लाख की स्मैक!… हल्द्वानी में युवक की गिरफ्तारी से खुला राज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हल्द्वानी में एक युवक को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मंडी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी के पास से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 64 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह कार्रवाई 16 नवंबर को एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक की बड़ी खेप बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसों ने मचाई तबाही... प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष तक ने जताई संवेदना

पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश कुमार (30) पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है। अधिक पैसे कमाने के लालच में वह अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक लेकर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य... जनगणना अभियान में उतरेगा नैनीताल दुग्ध संघ

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। मामले की विवेचना कोतवाली हल्द्वानी पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा... खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 6 की मौत की खबर, 20 को निकाला

इस कार्रवाई में मंडी चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार और एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा व भानू ओली शामिल रहे। एसएसपी ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए 2,500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में