उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा हादसा… खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 6 की मौत की खबर, 20 को निकाला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग 20 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक चार शवों को खाई से बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  झाड़ियों के बीच मिली युवक की सड़ी-गली लाश...10 से 12 दिन पहले हुई मौत की आशंका

घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस के साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके अलावा एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमें भी तत्काल घटनास्थल पर रवाना की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य... जनगणना अभियान में उतरेगा नैनीताल दुग्ध संघ

एसडीआरएफ की टीमों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस और फायर सर्विस के जवान भी बचाव कार्य में जुटे रहे। खाई में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।

एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण के अनुसार, बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी है, जबकि 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मार्च तक पहाड़ों में राशन, पेट्रोल-डीजल और गैस का स्टॉक!... आखिर क्यों अलर्ट हुई धामी सरकार?

हादसे की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर और मुनिकीरेती थाना प्रभारी समेत पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में