उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में हादसों ने मचाई तबाही… प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष तक ने जताई संवेदना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। तीनों नेताओं ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुए सड़क हादसों में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की मातृशक्ति के लिए खुशखबरी!... पांच लाख महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी आर्थिक मदद

गूलर घाटी में हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को ऋषिकेश एम्स सहित अन्य चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के उपचार में किसी तरह की कमी न रहने देने और प्रभावितों को हरसंभव मदद देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा... खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 6 की मौत की खबर, 20 को निकाला

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिहरी गढ़वाल और बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर हुए सड़क हादसों में लोगों की मौत तथा कई लोगों के घायल होने पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में